वैन से कुचल कर एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2015 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

घोघरडीहा/फुलपरास : प्रखंड के ब्रह्मपुरा चौक के निकट बुधवार की सुबह तेज रफ्तार से गुजर रही पिकअप वैन ने एक अधेर को कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके विरोध में लोगों ने घोघरडीहा-फुलपरास मुख्य सड़क को घंटों जाम कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. घटना के बाबत बताया जाता है कि मृतक […]
विज्ञापन
घोघरडीहा/फुलपरास : प्रखंड के ब्रह्मपुरा चौक के निकट बुधवार की सुबह तेज रफ्तार से गुजर रही पिकअप वैन ने एक अधेर को कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके विरोध में लोगों ने घोघरडीहा-फुलपरास मुख्य सड़क को घंटों जाम कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया.
घटना के बाबत बताया जाता है कि मृतक 55 वर्षीय नथुनी साह शौच के लिए निकले थे. इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया. इससे नथुनी साह की मौत घटनास्थल पर ही हो गया.
विरोध में उपमुखिया कन्हैया प्रसाद, उमेश साह, रामप्रसाद कामत, बिकाउ कामत, रामप्रसाद साह, रामउदगार कामत, राज किशोर, रंजीत सहित ग्रामीणों ने घोघरडीहा-फुलपरास रोड को ब्रrापुरा के समीप जाम कर रोष व्यक्त किया. मृतक नथुनी साह नेपाल देश के सिरहा जिला के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था जो ब्रह्मपुरा निवासी खोखाइ साह के घर अपनी नतनी के तिलक समारोह में भाग लेने आया था.
घटना की जानकारी मिलते ही घोघरडीहा अंचलाधिकारी सुनील साह एवं फुलपरास थानाध्यक्ष सनोवर खां घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर जाम को हटवाया तथा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. इधर, मृतक के परिजनों ने पिकअप वैन मालिक मो मजिद को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










