बिजली को ले सीमावर्ती कुनौली बाजार आज बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2015 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

निर्मली (सुपौल) : सीमावर्ती कुनौली बाजार के व्यापार संघ के अध्यक्ष राधे श्याम ने बिजली सेवा बहाल किये जाने की मांग को लेकर बुधवार को पूर्णत: बाजार बंद का एलान किया है. इस संबंध में श्री गुप्ता ने एक ज्ञापन भी विभाग के अधिकारी को सौंपा है. ज्ञात हो कि भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित कुनौली […]
विज्ञापन
निर्मली (सुपौल) : सीमावर्ती कुनौली बाजार के व्यापार संघ के अध्यक्ष राधे श्याम ने बिजली सेवा बहाल किये जाने की मांग को लेकर बुधवार को पूर्णत: बाजार बंद का एलान किया है. इस संबंध में श्री गुप्ता ने एक ज्ञापन भी विभाग के अधिकारी को सौंपा है. ज्ञात हो कि भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित कुनौली के ग्रामीणों ने विगत वर्ष बिजली को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया था.
इसके मद्देनजर निर्मली एसडीओ समेत उच्चाधिकारियों ने 90 दिनों के अंदर बिजली की सुविधा बहाल किये जाने का आश्वासन दिया था. आश्वासन के आलोक में विभाग के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सेवा बहाल भी हुई.
किंतु अब तक कुनौली बाजार के लोग बिजली की सुविधा से वंचित हैं. इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित एसएसबी कैंप व एसएसबी कस्टम मुख्यालय भी बिजली विहीन है. अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाजार बंद को लेकर कुनौली में पुलिस बलों को तैनात किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










