ePaper

कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग, 20 लाख का नुकसान

Updated at : 22 Jan 2020 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग, 20 लाख का नुकसान

हरलाखी : थाना क्षेत्र के हरिणे बाजार में बीते सोमवार की रात एक कपड़े के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से तकरीबन 20 लाख रुपये के कपड़े व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना बीते सोमवार की रात तकरीबन डेढ़ बजे […]

विज्ञापन

हरलाखी : थाना क्षेत्र के हरिणे बाजार में बीते सोमवार की रात एक कपड़े के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से तकरीबन 20 लाख रुपये के कपड़े व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना बीते सोमवार की रात तकरीबन डेढ़ बजे की है.

आग लगते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई पास भी फटकने की हिम्मत नहीं कर रहे थे. घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एसएसबी कैंप है. जहां से उप निरीक्षक रमन कुमार के नेतृत्व में दर्जनों एसएसबी जवानों ने फायर फाइटिंग सामग्रियों के घटना स्थल पर पहुंचे.
स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गृह स्वामी पप्पू कुमार ने कहा है कि अगलगी की घटना के समय हमलोग दुकान पर थे. दुकान के पीछे गोदाम है जहां रखे फ्रीज में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गयी. उन्होंने कहा है कि गोदाम में महंगी साड़ी, लहंगा, कोट-पैंट का कपड़ा सहित शादी-विवाह से संबंधित अनेकों कपड़े का बंडल था. देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया.
उन्होंने कहा कि आग से तकरीबन 20 लाख की क्षति हुई है. इस संबंध में थाना में सनहा दर्ज करायी गयी है. आग पर काबू पाने में एसएसबी के सहायक निरीक्षक सोनम दुर्णे, मुख्य आरक्षी गोविंद कुमार झा, विधेश्वर प्रसाद, प्रवीण कुमार सहित अन्य जवानों ने कड़ी मशक्कत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन