ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो डिग्री नीचे गिरा तापमान

मधुबनी : पिछले दो दिनों से पछिया हवा तेज होने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है. जिससे आम जनता की परेशानी फिर बढ गई है. लोग फिर से घर में दुबकने को मजबूर हो गए है. हालांकि दिन में कुछ घंटों के लिए धूप निकली लेकिन कनकनी ठंड में कोई गिरावट नहीं हुई. बढते ठंड […]
मधुबनी : पिछले दो दिनों से पछिया हवा तेज होने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है. जिससे आम जनता की परेशानी फिर बढ गई है. लोग फिर से घर में दुबकने को मजबूर हो गए है. हालांकि दिन में कुछ घंटों के लिए धूप निकली लेकिन कनकनी ठंड में कोई गिरावट नहीं हुई. बढते ठंड में उन यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
जिन्हें दूर से आकर रेल या बस पकड़ना होता है. खासकर उन यात्रियों को जो बस से या रेल से रात में बाहर से आते हैं. बस स्टैंड हो या प्लेटफार्म कहीं भी यात्रियों को ठंड से बचने के लिए अलाव का व्यवस्था नहीं है. जिससे यात्रियों को ठिठूरते हुए रात बितानी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




