शिविर में जेनरल फिजिशियन ने मानसिक दिव्यांगों को दिये अंक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2019 12:56 AM

विज्ञापन

मधुबनी : मानसिक दिव्यांग का 86वां दो दिवसीय क्षेत्रीय अभिभावक मिलन सम्मेलन में व्यापक तौर पर लापरवाही बरती गयी. जिस प्रकार से इसमें शनिवार को अंक बांटने का काम किया गया उसने न सिर्फ दिव्यांगों के जीवन को ही अंधकारमय बना दिया है बल्कि इस शिविर ने कार्यक्रम के आयोजन के औचित्य पर ही सवालिया […]

विज्ञापन

मधुबनी : मानसिक दिव्यांग का 86वां दो दिवसीय क्षेत्रीय अभिभावक मिलन सम्मेलन में व्यापक तौर पर लापरवाही बरती गयी. जिस प्रकार से इसमें शनिवार को अंक बांटने का काम किया गया उसने न सिर्फ दिव्यांगों के जीवन को ही अंधकारमय बना दिया है बल्कि इस शिविर ने कार्यक्रम के आयोजन के औचित्य पर ही सवालिया निशान लगा दिया है.

शिविर मानसिक दिव्यांग के लिये किया गया था पर इस शिविर के लिये बनाये गये डॉक्टर के पैनल में एक भी मानसिक चिकित्सक नहीं थे. जेनरल फिजिशियन से मानसिक दिव्यांगों कोजबरन अंक दिलाया गया. जिसने कई सवाल छोड़ दिये हैं. इसी अंक के आधार पर दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिया जायेगा.
मानसिक दिव्यांग का अंक देने वाले जेनरल फिजिशियन. मानसिक दिव्यांगों का दो दिवसीय रीजनल पैरेंटस मीट में बरती गयी लापरवाही सामने आयी है. अंक देने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक चिकित्सक पैनल बनाया गया था. लेकिन बिडंबना यह है कि उक्त पैनल में डा़ शंकर कुमार, डा़ संतोष कुमार व ए ग्रेड नर्स ब्रजेश ठाकुर शामिल थे. दोनों चिकित्सक जेनरल फिजिशियन हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन