कोर्ट परिसर से दुकानदारों ने हटाया अतिक्रमण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2019 12:39 AM
मधुबनी : कोर्ट प्रशासन के आदेश पर न्यायालय परिसर स्थित दुकानदारों ने अतिक्रमण को हटा लिया. जिससे अब लोगों को आने जाने वाले में परेशानी नहीं होगी. इससे पहले दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण करने से सड़क पर हमेशा जाम लग जाता था. जिससे न्यायालय आने वाले अधिवक्ता व पक्षकारों सहित अन्य लोगों को परेशानी […]
मधुबनी : कोर्ट प्रशासन के आदेश पर न्यायालय परिसर स्थित दुकानदारों ने अतिक्रमण को हटा लिया. जिससे अब लोगों को आने जाने वाले में परेशानी नहीं होगी. इससे पहले दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण करने से सड़क पर हमेशा जाम लग जाता था. जिससे न्यायालय आने वाले अधिवक्ता व पक्षकारों सहित अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी.
जिला सत्र न्यायाधीश ने किया था निरीक्षण. जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण मुरारी शरण द्वारा न्यायालय परिसर के निरीक्षण दौरान दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण पर नजर पड़ा था. इससे होने वाले परेशानी को देखते हुए जिला सत्र न्यायाधीश श्री शरण ने दुकानदारों को आवंटित जमीन से अधिक कब्जा किए गए जमीन को खाली करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










