एक माह पहले रिहा अपराधी बालाजी का पानी में मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2019 4:59 AM
मधुबनी : जिले में अपराध का पर्याय बन चुके बालाजी मिश्रा का अंत हो गया है. बुधवार को दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा से बालाजी मिश्रा का पानी में उपलाता शव मिला है. लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी. जिसके बाद शव की तलाशी में पहचान पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त दुर्दांत […]
मधुबनी : जिले में अपराध का पर्याय बन चुके बालाजी मिश्रा का अंत हो गया है. बुधवार को दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा से बालाजी मिश्रा का पानी में उपलाता शव मिला है. लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी. जिसके बाद शव की तलाशी में पहचान पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त दुर्दांत अपराधी बालाजी मिश्रा के रूप में की गयी है. हालांकि जिस प्रकार से बालाजी मिश्रा का शव पानी में मिला है उससे यह आशंका जतायी जा रही है कि बालाजी मिश्रा की कहीं न कहीं हत्या कर शव को पानी में बहा दिया गया. हालांकि इसकी पुष्टि अब तक एसपी या अन्य पुलिस अधिकारी ने नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










