झंझारपुर में तेज बुखार से एक बच्ची की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 1:36 AM
झंझारपुर : तेज बुखार से एक बच्ची की मौत हो गयी है. बच्ची की मौत इलाज के क्रम में डीएमसीएच ले जाने के क्रम में हो गई. परिजनों ने चमकी बुखार बताया है तो चिकित्सक ने पंजी में हाई फीवर लिखा है. मृत बच्ची अंधराठाढ़ी प्रखंड के रखवारी गांव निवासी बच्चा सदाय की 10 वर्षीय […]
झंझारपुर : तेज बुखार से एक बच्ची की मौत हो गयी है. बच्ची की मौत इलाज के क्रम में डीएमसीएच ले जाने के क्रम में हो गई. परिजनों ने चमकी बुखार बताया है तो चिकित्सक ने पंजी में हाई फीवर लिखा है. मृत बच्ची अंधराठाढ़ी प्रखंड के रखवारी गांव निवासी बच्चा सदाय की 10 वर्षीय पुत्री सीता कुमारी थी.
जिसे बीते सोमवार की रात अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सक डा. एस पूर्वे ने बच्ची का प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया. लेकिन एनएच 57 के समियां चैक पर उक्त बच्ची ने दम तोड़ दिया. चिकित्सक पूर्वे ने कहा कि बच्ची को पहले से ही बुखार आ रहा था. परिजनों के आग्रह पर ही रेफर किया गया. चेकअप के समय पता चला कि उसे मलेरिया बुखार था. बता दें कि पूर्व में बेलाराही गांव की एक बच्ची की मौत तेज बुखार से पहले ही हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










