झंझारपुर में दो मंजिला मकान से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

झंझारपुर : नगर थाना क्षेत्र के लंगड़ा चौक पर एक निजी भवन का निर्माण कर रहे राजमिस्त्री की मौत गिरने से हो गयी. लू लगने के बाद राजमिस्त्री दो मंजिला मकान से नीचे गिर गया. जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. युवक मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मोथहामाल धर्मपुर […]
झंझारपुर : नगर थाना क्षेत्र के लंगड़ा चौक पर एक निजी भवन का निर्माण कर रहे राजमिस्त्री की मौत गिरने से हो गयी. लू लगने के बाद राजमिस्त्री दो मंजिला मकान से नीचे गिर गया. जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. युवक मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मोथहामाल धर्मपुर गांव का रहने वाला मेघनाथ साह बताया गया है.
सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के छोटे भाई संतोष साह के बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्राथमिकी में मौत का कारण लू लगना बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मेघनाथ साह लगड़ा चौक स्थित मदन मोहन दास के दो तल्ले मकान का निर्माण कर रहे थे. अचानक वो गिर गया.
जब तक मजदूर एवं अन्य राजमिस्त्री कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गयी थी. लेकिन एक अन्य राजमिस्त्री मोतिहारी निवासी रामजी एवं कनकपुरा के मजदूर मुकेश्वर सदाय ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मेघनाथ एक माह से मुजफ्फरपुर के संजय भगत नाम के एक ठेकेदार के अंदर में मकान निर्माण का काम कर रहा था. मौत की सूचना पर उनके छोटे भाई संतोष कुमार, चचेरे भाई सुरेश साह, प्रेम साह, नंद लाल साह सहित दस लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी ले गये.
अनुमंडल अस्पताल पहुंचे पुलिस पदाधिकारी रामाशंकर महतो एवं उमेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम में सब कुछ सामने आ जाएगी़ बता दें कि मृतक मेघनाथ साह की शादी 15 साल पहले हुइ थी. जिससे उसे दो पुत्र एवं एक पुत्री है़ पुत्री की उम्र लगभग 14 साल है. वहीं पुत्र एक 10 साल एवं दूसरा 8 का साल है. मेघनाथ गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था. अब तीनों बच्चों एवं पत्नी रेखा देवी का भरण पोषण कैसे चलेगा़ इधर, अस्पताल के चिकित्सक ने कहा है कि राजमिस्त्री की मौत चोट लगने से हुई है़ लू लगने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




