मैथिली नववर्ष की शुरुआत, आज मनाया जा रहा है जुड़ शीतल

Updated:
विज्ञापन
Jud Sheetal 2026

जुड़ शीतल 2026

Jud Sheetal 2026: मिथिलांचल में आज जुड़ शीतल के साथ मैथिली नववर्ष की शुरुआत हुई. लोग परंपराओं के अनुसार शीतलता, समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस पर्व को मना रहे हैं.

विज्ञापन

Jud Sheetal 2026: मिथिलांचल में बुधवार को जुड़ शीतल (Jud Sheetal) के पावन अवसर पर मैथिली नववर्ष की शुरुआत हर्षोल्लास और परंपरागत उत्साह के साथ हुई. आधुनिकता के इस दौर में जहां कई पारंपरिक मान्यताएं धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही हैं, वहीं मिथिलांचल के लोग आज भी इस पर्व को पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं. यह पर्व केवल नववर्ष का स्वागत ही नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करता है.

परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

मैथिली नववर्ष की शुरुआत तपती गर्मी के बीच होती है, जो इसे और भी खास बनाती है. जुड़-शीतल के दिन बड़े-बुजुर्ग सुबह-सुबह छोटे सदस्यों के सिर पर जल डालते हैं और उन्हें शीतलता, सुख-समृद्धि और शांत जीवन का आशीर्वाद देते हैं. यह परंपरा केवल एक रस्म नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन और ठंडक बनाए रखने का प्रतीक मानी जाती है. हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रथम बैशाख को यह पर्व पूरे मिथिलांचल और नेपाल के मिथिला क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया.

खान-पान और विशेष परंपराएं

इस पर्व की खास बात यह है कि इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता. लोग एक दिन पहले यानी चैत्र माह में बने भोजन को ही ग्रहण करते हैं. साथ ही सत्तू और कच्चे आम (टिकोले) को कुलदेवता को अर्पित करने की परंपरा निभाई जाती है. मंगलवार को सतुआनी और बुधवार को जुड़-शीतल मनाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में “बाइस पाइबैन” भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: मैथिली समाज में क्यों खास है जुड़ शीतल

सामाजिक संदेश और सांस्कृतिक आयोजन

इस दिन लोग कुआं, तालाब और जल स्रोतों की सफाई करते हैं तथा सड़कों पर जल का छिड़काव कर राहगीरों के लिए शीतलता की कामना करते हैं. यह पर्व पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है. साथ ही राजा सलहेश की जयंती पर मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola