अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण

घोघरडीहा : घोघरडीहा-फुलपरास स्टेट हाइवे में ब्रह्मपुरा के निकट सोने लाल कामत घर तक करीब एक किलोमीटर पथ में पीसीसी सड़क का घटिया निर्माण देख मंगलवार को ग्रामीण भड़क गए और निर्माण कार्य को रोक दिया. ग्रामीण कार्यस्थल पर कनीय अभियंता को बुलाने की मांग करने लगे. ग्रामीणों की सूचना पर पूर्व विधायक देवनाथ यादव […]
घोघरडीहा : घोघरडीहा-फुलपरास स्टेट हाइवे में ब्रह्मपुरा के निकट सोने लाल कामत घर तक करीब एक किलोमीटर पथ में पीसीसी सड़क का घटिया निर्माण देख मंगलवार को ग्रामीण भड़क गए और निर्माण कार्य को रोक दिया. ग्रामीण कार्यस्थल पर कनीय अभियंता को बुलाने की मांग करने लगे.
ग्रामीणों की सूचना पर पूर्व विधायक देवनाथ यादव भी वहां पंहुचे. पूर्व विधायक को ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितता के बारे में विस्तार से जानकारी दी. श्री यादव ने संवेदक के मुंशी को निर्माण कार्य में सुधार करने का निर्देश देकर वहां से चले गए. लेकिन ग्रामीण कार्यस्थल पर कनीय अभियंता को बुलाने की मांग पर अड़ गए. मौके पर पूर्व मुखिया उमर खान, पूर्व उपमुखिया जयप्रकाश झा, रामनारायण कामत, वार्ड सदस्य रामसेवक मंडल, रामबाबू साह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




