"बिहार के अगले सीएम होंगे तेजस्वी"

रहिका(मधुबनी) : लोकसभा का चुनाव केवल चुनाव नहीं है. यह देश में विचारधारा की लड़ाई है. एक ओर एनडीए की ओर से भाईचारा समाप्त करने की कोशिश हो रही है तो दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी के नेतृत्व में भाईचारा बढ़ाने, समरसता बनाने की बातें हो रही हैं. झूठ व सच के बीच […]
रहिका(मधुबनी) : लोकसभा का चुनाव केवल चुनाव नहीं है. यह देश में विचारधारा की लड़ाई है. एक ओर एनडीए की ओर से भाईचारा समाप्त करने की कोशिश हो रही है तो दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी के नेतृत्व में भाईचारा बढ़ाने, समरसता बनाने की बातें हो रही हैं.
झूठ व सच के बीच में यह लड़ाई लड़ी जा रही है और इतिहास साक्षी है कि हमेशा ही जीत सच्चाई की होती है. उक्त बातें वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने रहिका मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित चुनावी सभा में कही. वह वीआइपी के महागठबंधन प्रत्याशी ई. बद्री कुमार पूर्वे के नामांकन के बाद चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




