होली में अश्लील गाना बजाने वालों पर होगी कार्रवाई

मधुबनी : होली में डीजे पर अश्लील गाना बजाने वाले जायेंगे जेल. उक्त बातें सोमवार को धनहा थाना के तमकुहा स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में शांति समिति की बैठक के दौरान पुलिस निरीक्षक भगत लाल मंडल ने कही. उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस ने धनहा थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों व पदाधिकारियों को […]
मधुबनी : होली में डीजे पर अश्लील गाना बजाने वाले जायेंगे जेल. उक्त बातें सोमवार को धनहा थाना के तमकुहा स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में शांति समिति की बैठक के दौरान पुलिस निरीक्षक भगत लाल मंडल ने कही. उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस ने धनहा थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों व पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि होली के अवसर पर किसी भी व्यक्ति द्वारा डीजे या अन्य साउंड में अश्लील गाना बजने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाये.
थानाध्यक्ष शंभु शरण गुप्ता ने बताया कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है. उन्होंने कहा कि अगर डीजे में कोई भी व्यक्ति अश्लील गाना बजाने का काम करेंगे तो उन पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. वहीं बीडीओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. वहीं दूसरी तरफ धारा 144 लागू है. इस दौरान कभी भी शांति भंग करने की आवश्यकता नहीं है. सीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




