ePaper

Madhubani : 1260 लीटर शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 08 Dec 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani : 1260 लीटर शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के राजनगर और हरलाखी में बड़ी कार्रवाई की.

विज्ञापन

दो चार पहिया वाहन आठ बाइक जब्त मधुबनी . उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के राजनगर और हरलाखी में बड़ी कार्रवाई की. उत्पाद विभाग की टीम ने 1260 लीटर देसी-विदेशी शराब के साथ तीन बड़े शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने कहा है कि विभाग की टीम ने उनके नेतृत्व में शनिवार की मध्य रात्रि राजनगर थाना क्षेत्र के रेतकर गांव में छापेमारी के दौरान शराब तस्कर कसिंद कुमार यादव एवं उमेश चौधरी को गिरफ्तार किया है. साथ में 900 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब, दो चार पहिया वाहन एवं तीन बाइक भी जब्त किया है. वहीं उत्पाद विभाग की एक टीम ने हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 360 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. उसी स्थान से 5 शराब तस्करों की बाइक भी बरामद किया गया है. उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने कहा कि गिरफ्तार सभी शराब तस्कर से गहन पूछताछ कर कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी के दौरान बबलू पासवान रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. उस पर भी फरारी अभियोग दर्ज किया गया है. उसे पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी कर रही है. उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गिरफ्तार शराब तस्करों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन