मधुबनी : चार घंटे में पहुंच सकेंगे अयोध्या से जनकपुर : योगी आदित्यनाथ

मधुबनी : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेपाल के विकास और जनकपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रति केंद्र सरकार गंभीर है. पीएम मोदी के बीते साल जनकपुर में हुए दौरे के समय रामायण सर्किट की बात कही गयी थी. अब उस पर जोर-शोर से काम किया जा रहा है. जिस […]
मधुबनी : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेपाल के विकास और जनकपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रति केंद्र सरकार गंभीर है. पीएम मोदी के बीते साल जनकपुर में हुए दौरे के समय रामायण सर्किट की बात कही गयी थी. अब उस पर जोर-शोर से काम किया जा रहा है. जिस प्रकार से सड़कें बनायी जा रही हैं, अब अयोध्या से जनकपुर मात्र चार घंटे में, लखनऊ छह घंटे में और दिल्ली की दूरी मात्र आठ घंटे में तय हो सकेगी.
इसके अलावा अयोध्या-जनकपुर बस सेवा की शुरुआत भी पीएम मोदी ने कर दी है. जयनगर से कुर्था तक की रेल सेवा शुरू किये जाने को लेकर काम तेजी से हो रहा है. वह बुधवार को जनकपुर के बारहबीघा मैदान में आयोजित श्रीराम सीता स्वयंवर सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. योगी ने कहा कि राजा दशरथ और राजा जनक के युग से भारत-नेपाल का संबंध रहा है, जो अटूट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




