बिहार : मधुबनी में दिव्यांग नाबालिग लड़की पर फेंका एसिड, हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2018 9:54 PM
मधुबनी : बिहार के मधुबनी में बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मेहतरपट्टी गांव में एक नाबालिग लड़की के शरीर पर एसिड अटैक किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बासोपट्टी थाने में पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रही है. कमलदेव […]
मधुबनी : बिहार के मधुबनी में बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मेहतरपट्टी गांव में एक नाबालिग लड़की के शरीर पर एसिड अटैक किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बासोपट्टी थाने में पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रही है.
कमलदेव यादव की 16 वर्षीया नाबालिग दिव्यांग लड़की गांव के ही दर्जी शहाबुद्दीन राईन के घर अपना सिलाई किया हुआ कपड़ा मांगने गयी थी. उस समय कपड़ा लेन-देन को लेकर कहा-सुनी हो गयी. इस पर शहाबुद्दीन पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. बाद में जान बचा कर भागने के दौरान शहाबुद्दीन के पुत्र मो अनिशुल राईन ने एसिड की बोतल लेकर पीड़िता के शरीर पर फेंक दिया, जिसके कारण एसिड से लड़की का पैर और बांह झुलस गया. इस बीच-बचाव में पहुंचे लोगों ने परिजनों को सूचना दी. आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए बासोपट्टी पीएचसी में भर्ती कराया.
प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर कर दिया. इस घटना के संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी सीताराम महतो ने बताया कि लड़की के हाथ एवं पैर जल गये थे. प्रथम दृष्टया एसिड अटैक ही लग रहा था. इधर घटना की खबर मिलते ही बासोपट्टी थाने के एएसआई सुरेंद्र यादव ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. हालांकि पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है. गांव में पुलिस की कड़ी निगरानी है. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दो गुटों में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है. अभी जख्मी का इलाज चल रहा है. इधर, परिजनों की ओर से अभी तक लिखित नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










