विवाहिता को जला कर मारने का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुर : पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों मिलकर एक 27 वर्षीय विवाहिता की कथित जलाकर हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को गुरुवार की सुबह बरामद कर लिया़ घटना भेजा थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव की है़ विवाहिता की हत्या बुधवार रात किये जाने की बात […]
विज्ञापन
मधेपुर : पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों मिलकर एक 27 वर्षीय विवाहिता की कथित जलाकर हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को गुरुवार की सुबह बरामद कर लिया़ घटना भेजा थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव की है़
विवाहिता की हत्या बुधवार रात किये जाने की बात बतायी गयी है़ इस घटना को लेकर फुलपरास थाना क्षेत्र के गारा टोला निवासी व मृतका भुल्ली देवी की मां जगदंबा देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ जिसमें नंदनपुर गांव निवासी दामाद मोहन शर्मा, मृतका के भैंसूर व गोतनी को नामजद किया गया है़ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में मृतका की मां ने कहा है कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2007 में हिन्दू रीति-रिवाज से नंदनपुर गांव निवासी मोहन शर्मा के साथ हुई थी़ जिसमें औकात के अनुसार दान दहेज दिया था. शादी के बाद मेरी पुत्री ने दो बच्चे को जन्म दिया. जिसमें उनके पुत्री को पांच वर्ष का एक पुत्र तथा 3 वर्ष की एक पुत्री है़ कुछ वर्ष पूर्व से ही मेरे दामाद एवं ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा मेरी पुत्री को काफी प्रताड़ित किया जाता था.
प्राथमिकी में कहा गया है कि उनका दामाद गांजा भांग का सेवन भी करता था. मेरे पुत्री के मना करने पर हमेशा गाली-गलौज़ मारपीट व प्रताड़ित करता रहता था़ बुधवार की रात उनके दामाद सहित सभी नामजदों ने मिलकर मेरी पुत्री को जलाकर हत्या कर दी़ थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है़ नामजद आरोपित मोहन शर्मा एवं ललन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. धराये दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है.
पुलिस ने शव को किया बरामद
मृतका की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी
पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










