अवैध संबंध में हुई थी सुमन की हत्या

Published at :10 Mar 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध में हुई थी सुमन की हत्या

जयनगर : थाना क्षेत्र के बेला निवासी मुन्ना कुमार मधुप के 21 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार राम की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है. जयनगर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि सुमन की हत्या एक महिला के साथ अवैध संबंध रहने के कारण हुई. पुलिस ने सुमन की हत्या मामले में जयनगर राजपुताना निवासी […]

विज्ञापन

जयनगर : थाना क्षेत्र के बेला निवासी मुन्ना कुमार मधुप के 21 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार राम की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है. जयनगर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि सुमन की हत्या एक महिला के साथ अवैध संबंध रहने के कारण हुई. पुलिस ने सुमन की हत्या मामले में जयनगर राजपुताना निवासी सोहन कुमार दास और उनकी पत्नी किरण कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित का मायके बेला में ही है.

शादी से पूर्व सुमन और किरण की बीच अवैध संबंध था. शादी के बाद भी सुमन किरण से संबंध बनाने की फिराक में रहता था. किरण के पति सोहन कुमार दास को इस बात की भनक लगी तो किरण ने सुमन के साथ अपने संबंध की बात स्वीकार कर ली लेकिन उसने पति को बताया कि वह ब्लैकमेल कर रहा है. होली के एक दिन पहले किरण ने सुमन को फोन कर बुलाया और दोनों पति पत्नी मिलकर गला दबा कर उनकी हत्या कर दी. होली के दिन एनएच 104 के बगल में जीवन दीप अस्पताल के पास एक सरसों के खेत से शव बरामद हुआ था.

होने पर मृतक सुमन कुमार राम के पिता मुन्ना कुमार मधुप ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र सुमन के रूप में की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन