सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या

Published at :06 Mar 2018 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या

मधुबनी: बिहार में मधुबनी जिले के बासोपटटी थाना अंतर्गत चाटाभनी गांव में कल रात अज्ञात हमलावरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक की तेज हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक एके पांडेय ने आज बताया कि मृतक का नाम महाकांत प्रतिहासता (80) है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाकांत अपने घर से […]

विज्ञापन

मधुबनी: बिहार में मधुबनी जिले के बासोपटटी थाना अंतर्गत चाटाभनी गांव में कल रात अज्ञात हमलावरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक की तेज हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक एके पांडेय ने आज बताया कि मृतक का नाम महाकांत प्रतिहासता (80) है.

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाकांत अपने घर से कुछ गज की दूरी पर एक दलान में अकेले सोये हुए थे तभी उन पर हमला किया गया. आज सुबह ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा उन्हें दलान में मृत पाये जाने पर इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गयीं. पांडेय ने बताया कि हत्यारों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन