शराब कारोबारियों का गुंडा सूची में दर्ज करें नाम

Published at :06 Mar 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
शराब कारोबारियों का गुंडा सूची में दर्ज करें नाम

जयनगर : नव निर्मित सामुदायिक भवन स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कक्ष में अनुमंडल स्तरीय मासिक अपराध नियंत्रण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी एसडीपीओ एके पाण्डे ने की. बैठक में जयनगर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय, इस्पेक्टर योगेन्द्र रविदास, देवधा थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार, बासोपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार, लदनियां थाना के खुर्शीद आलम […]

विज्ञापन

जयनगर : नव निर्मित सामुदायिक भवन स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कक्ष में अनुमंडल स्तरीय मासिक अपराध नियंत्रण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी एसडीपीओ एके पाण्डे ने की. बैठक में जयनगर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय, इस्पेक्टर योगेन्द्र रविदास, देवधा थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार, बासोपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार, लदनियां थाना के खुर्शीद आलम समेत अनेक पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में माह फरवरी में अनुमंडल स्थित विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में हुए आपराधिक घटनाओं और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की गई. उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को एएसपी एके पाण्डे ने अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को ले कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के शराब विक्रेताओं और शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए कानूनी कार्रवाई करने एवं शराब तस्करों एवं कारोबारियों का नाम गुंडा सूची में दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, अपराध नियंत्रण को ले पुलिस गश्त बढाने, सघन वाहन चेकिंग चलाने समेत अनेक दिशा निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन