प्रावि में चल रहा हाजिरी बनाने का खेल

मधुबनी : सरकार विभिन्न योजनाओं को चलाकर शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती है. योजनाओं का लाभ निर्धन छात्रों तक पहुंचे जिससे पढाई में इन्हें किसी तरह की चिंता हो. बच्चे मन से पढाई कर एक सभ्य नागरिक बने. इसके लिए प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक विभिन्न योजनाएं चला रही है. एमडीएम, पोशाक, छात्रवृत्ति सहित कई […]
मधुबनी : सरकार विभिन्न योजनाओं को चलाकर शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती है. योजनाओं का लाभ निर्धन छात्रों तक पहुंचे जिससे पढाई में इन्हें किसी तरह की चिंता हो. बच्चे मन से पढाई कर एक सभ्य नागरिक बने. इसके लिए प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक विभिन्न योजनाएं चला रही है. एमडीएम, पोशाक, छात्रवृत्ति सहित कई योजनाओं का चला कर बच्चों को पढाई के प्रति प्रोत्साहित करती है. पर इस योजनाओं पर नीचे से उपर तक नजर टीकी रहती है.
जिसे जहां मौका मिलता वो बहती गंगा में हाथ धोने में पीछे नहीं रहते. शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित प्राथमिक विद्यालय में आलम यह है कि सौ छात्रों के बैठने की जगह नहीं है. जबकि नामांकन 180 का है. हालांकि 50 से 60 छात्र यहां जरूर पहुंचते हैं. पर उपस्थिति पंजी पर रोजाना 150 से हाजिरी बनती है. इस हाजिरी के खेल में रोजाना 100 अतिरिक्त छात्रों का एमडीएम बन जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










