आधार व पैन नंबर लेकर उड़ाये 39 हजार रुपये

राजनगर : अंधराठाढी थाना क्षेत्र के गंगद्वार गांव निवासी किशोर कुमार भगत साइबर क्राइम के शिकार बने. इनके खाते से 39000 रूपये की अवैध रुप से निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में श्री भगत ने राजनगर थाना में एक आवेदन दे कर शिकायत किया है कि एक व्यक्ति ने […]
राजनगर : अंधराठाढी थाना क्षेत्र के गंगद्वार गांव निवासी किशोर कुमार भगत साइबर क्राइम के शिकार बने. इनके खाते से 39000 रूपये की अवैध रुप से निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में श्री भगत ने राजनगर थाना में एक आवेदन दे कर शिकायत किया है कि एक व्यक्ति ने फोन कर उनसे आधार कार्ड एवं पैन नंबर पूछा.
फिर उनके खाते से कुछ देर बाद 39 हजार रूपये की निकासी कर लिये जाने का मैसेज आया. उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस मोबाइल नंबर से पूछताछ किया गया है वह नंबर कथित तौर पर पटना के किसी सरकारी कार्यालय का है. उन्होने थाना अध्यक्ष से रकम वसूली की गुहार लागायी है. थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया है कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाइ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










