2.87 लाख उपभोक्ता नहीं कर रहे समय से बिल का भुगतान

Published at :04 Dec 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
2.87 लाख उपभोक्ता नहीं कर रहे समय से बिल का भुगतान

मधुबनी : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली जलाने वाले दो लाख 37 हजार उपभोक्ता अब भी समय से अपने विपत्र का भुगतान नहीं कर रहे. जिस कारण हर माह विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा है. जानकारी के अनुसार मधुबनी सब डिविजन के तहत कुल तीन लाख 20 हजार उपभोक्ता हैं. पर […]

विज्ञापन
मधुबनी : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली जलाने वाले दो लाख 37 हजार उपभोक्ता अब भी समय से अपने विपत्र का भुगतान नहीं कर रहे. जिस कारण हर माह विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा है. जानकारी के अनुसार मधुबनी सब डिविजन के तहत कुल तीन लाख 20 हजार उपभोक्ता हैं. पर इसमें से मात्र 83 हजार उपभोक्ता ही समय से विपत्र का भुगतान कर रहे हैं.
मधुबनी की हालत सबसे खराब
मधुबनी सब डिवीजन के तहत विद्युत विपत्र के भुगतान के लिए तीन अनुमंडल को रखा गया है. मधुबनी टाउन, बेनीपट्टी व जयनगर तीनों अनुमंडल में विद्युत विभाग के तीन लाख 20 हजार उपभोक्ता हैं. लेकिन इसमें सिर्फ 83 हजार उपभोक्ता ही अपना विपत्र समय से जमा करते हैं. इसमें सबसे खराब हालत मधुबनी का ही है. यहां एक लाख 10 हजार उपभोक्ता हैं. पर इस माह मात्र 23 हजार उपभोक्ताओं ने ही अपना विपत्र जमा किया है. इसी प्रकार बेनीपट्टी अनुमंडल में एक लाख उपभोक्ताओं में से 33 हजार उपभोक्ताओं ने अपना विपत्र का राशि जमा किया है.
जबकि जयनगर अनुमंडल में 1 लाख 9 हजार उपभोक्ता में से मात्र 27 हजार उपभोक्ताओं ने ही अपना विपत्र जमा किया है. ऑन लाइन भुगतान भी काम न आया . उपभोक्ता समय से विपत्र का भुगतान करें और राजस्व में बढ़ोतरी हो इसको लेकर विभाग ने ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया शुरू की. इसके लिए उपभोक्ताओं को 2.5 फीसदी का छूट भी दिया गया. पर इसके बाद भी विभाग के लिए यह योजना कुछ खास कारगर नहीं रहा. उपभोक्ताओं द्वारा समय से विपत्र का भुगतान नहीं होने से हर माह विभाग राजस्व वसूली में पीछे हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन