सात दिसंबर से आठ फरवरी तक शहीद व सरयू यमुना का नहीं होगा परिचालन

मधुबनी : तापमान में गिरावट होने के साथ ही अब कुहासा भी छाने लगा है. मौसम को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने जयनगर-अमृतसर जाने वाली शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस के परिचालन पर अगले सात दिसंबर से दो माह के लिये बंद कर दिया है. सात दिसंबर 17 से 8 फरवरी 18 तक के […]
मधुबनी : तापमान में गिरावट होने के साथ ही अब कुहासा भी छाने लगा है. मौसम को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने जयनगर-अमृतसर जाने वाली शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस के परिचालन पर अगले सात दिसंबर से दो माह के लिये बंद कर दिया है. सात दिसंबर 17 से 8 फरवरी 18 तक के परिचालन पर रोक लगायी गयी है. दूसरी ओर अमृतसर- जयनगर आने वाली ट्रेन का परिचालन पांच दिसंबर 17 से 6 फरवरी 18 तक ठप रहेगा. इसके अलावा 8 दिसंबर 17 से 9 फरवरी 18 तक जयनगर अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं जायेगी. जबकि छह दिसंबर 17 से 7 फरवरी 18 तक अमृतसर- जयनगर बुधवार को नहीं आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










