नेपाल सीमा के तीन किमी दायरे में नहीं होगी शराब दुकान!

Published at :29 Nov 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल सीमा के तीन किमी दायरे में नहीं होगी शराब दुकान!

मधुबनी : आने वाले दिनों में अब भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के तीन किलोमीटर दायरे में एक भी शराब की दुकान नहीं दिखेगी. इस दिशा में पहल शुरू कर दी गयी है. दोनों देशों के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के बीच इस मसले को लेकर बातचीत शुरू हो गयी है. बताया जाता है कि […]

विज्ञापन

मधुबनी : आने वाले दिनों में अब भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के तीन किलोमीटर दायरे में एक भी शराब की दुकान नहीं दिखेगी. इस दिशा में पहल शुरू कर दी गयी है. दोनों देशों के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के बीच इस मसले को लेकर बातचीत शुरू हो गयी है. बताया जाता है कि बिहार में शराबबंदी के बाद नेपाल सीमा से सटी शराब की दुकानों पर शराब पीने व शराब खरीद कर बिहार में लाने की घटनाओं ने जिले के अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है.

इसको लेकर डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक बरनवाल ने संयुक्त रूप से नेपाल के जटही में सीमावर्ती जिले के अधिकारियों के साथ वार्ता

नेपाल सीमा के
कर इस चिंता से अवगत कराया है.
बैठक में अधिकारियों ने नेपाली क्षेत्र में शराब की दुकान खुले होने से जिले में हो रहे इसके प्रभाव को जोरदार तरीके से रखा. एसपी दीपक बरनवाल ने नेपाली अधिकारियों के कम से कम तीन किलोमीटर के दायरे में शराब की किसी भी प्रकार की दुकान को बंद करने की बात रखी. इसे नेपाली अधिकारियों ने जल्द ही विचार कर इस पर सार्थक पहल किये जाने का आश्वासन दिया. जिस प्रकार से दोनों देश के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में इस बात को रखा गया,
उससे यह संभावना बढ़ गयी है कि कभी भी नेपाल सरकार जिले की परेशानी को समझते हुए तीन किलोमीटर के दायरे में खुली शराब की दुकानों को बंद कर देगी. इस बैठक के बाद एसपी दीपक बरनवाल ने बताया कि नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में शराब बिक्री शराबबंदी अभियान के लिए घातक साबित हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन