होर्डिंग लगाने के लिए लेना होगा परमिट

Published at :29 Nov 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
होर्डिंग लगाने के लिए लेना होगा परमिट

निर्णय. तीन एजेंसियों को दी गयी जिम्मेदारी, प्रति वर्ग फुट पर लगेगा 12 रुपये मधुबनी : अब शहर में कहीं भी बिना आदेश या परमिट के होर्डिंग नहीं लगाया जा सकेगा. बिना आदेश के होर्डिंग लगाने वालों के ऊपर कार्रवाई की जायेगी. नप क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिये अब प्रशासन ने विशेष रूप से […]

विज्ञापन

निर्णय. तीन एजेंसियों को दी गयी जिम्मेदारी, प्रति वर्ग फुट पर लगेगा 12 रुपये

मधुबनी : अब शहर में कहीं भी बिना आदेश या परमिट के होर्डिंग नहीं लगाया जा सकेगा. बिना आदेश के होर्डिंग लगाने वालों के ऊपर कार्रवाई की जायेगी. नप क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिये अब प्रशासन ने विशेष रूप से पहल शुरू की है. इसके लिये शहर में होर्डिंग लगाने का काम तीन एजेंसी कर रही है. अब बिना किसी स्वीकृति के शहर में होर्डिंग नहीं लगाया जा सकता है. ऐसा नहीं करने वालों के ऊपर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है.
दरअसल, पिछले दो वित्तीय वर्षों में शहर में होर्डिंग लगाने के लिए कोई भी स्वयं सेवी संस्था काम नहीं कर रही थी. इससे नगर परिषद को राजस्व की क्षति हो रही थी. अब तत्काल तीन एजेंसियों को होर्डिंग लगाने का काम दिया गया है. यह मार्च महीने तक शहर के विभिन्न जगहों पर होर्डिंग लगाएंगे. साथ ही सभी संबंधित क्षेत्र में होर्डिंग के लिए टैक्स की वसूली करेंगे. टैक्स 12 रुपये प्रति वर्ग फुट निर्धारित की गयी है.
क्षेत्र का हुआ निर्धारण : शहर में होर्डिंग के लिए तीन एजेंसियों को टैक्स वसूल का काम दिया गया है. इसके लिए क्षेत्र का निर्धारण किया गया है. संबंधित क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए प्रतिष्ठान के मालिक को एजेंसी से बात करनी होगी. ये एजेंसी हैं मेसर्स रैंपियन एडवरटाइजिंग एंड कंसलटेंसी, संदीप फाउंडेशन तथा एस आर एड्स एंड सर्विस को होर्डिंग लगाने का काम दिया गया है.
ये हैं इनका क्षेत्र : मेसर्स रैंपियन को मधुबनी बस स्टैंड, बाजार इंडिया के समीप, शिव गंगा बालिका उच्च विद्यालय, जलधारी चौक, शंकर चौक, कोतवाली चौक, पुलिस लाइन तथा थाना चौक के समीप होर्डिंग का कार्य देखेंगे.
वहीं संदीप फाउंडेशन को कोतवाली चौक, राम चौक, थाना मोड, स्टेडियम चौक, सुभाष चौक, आरके कॉलेज गेट, बाबू साहेब चौक, स्टेशन चौक, गोशाला चौक, तिरहुत कॉलोनी, भौआड़ा चौक, शंकर चौक, 13 नंबर गुमटी, डीएनवाइ से पूरब, वाट्सन स्कूल के नजदीक, शिवगंगा हाई स्कूल, महिला कॉलेज, काली मंदिर गेट, चभच्चा चौक, न्यायालय मोड़, नीलम चौक, राघोनगर चौक, कसेरा पोखर के समीप होर्डिंग लगाने का काम देखेंगे. जबकि एसआर एड्स को मालगोदाम रोड, 12 नंबर गुमटी, थाना मोड़, वाट्सन स्कूल के समीप, रेड क्रॉस रोड, स्टेडियम रोड, तिलक चौक, सूड़ी स्कूल बाउंड्री के बाहर, कोतवाली चौक तथा मेनन बालिका विद्यालय के समीप होर्डिंग लगाने का काम देखेंगे.
बाजार हो रहा विस्तार : शहर में लगातार बाजार का विस्तार हो रहा है. बाइक बाजार से लेकर रेडिमेड कपड़ा, किराना, मेडिसीन कॉस्टमेटिक, साड़ी शो रूम की दुकानों की संख्या बढ़ रही है. अनुमानत: पांच लाख सालाना टैक्स के रूप में राजस्व की संभावना प्राप्त होगी.
क्या कहते हैं अधिकारी : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने बताया कि दो साल से कोई भी एजेंसी या स्वयं सेवी संस्थान कार्य नहीं कर रहा था. बाजार के विस्तार होने से इसकी मांग बढ़ी है. तीन एजेंसी को कार्य दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन