अब अतिथिगृह की दीवार पर होने लगी पेंटिंग

Published at :19 Nov 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
अब अतिथिगृह की दीवार पर होने लगी पेंटिंग

श्रमदान से पेंटिंग बनाने में जुटे कलाकार मधुबनी : जिले में आये अतिथियों को अतिथि गृह पर बनी मधुबनी पेंटिंग स्वागत करेगी. जिला पदाधिकारी की पहल पर अब रेलवे स्टेशन की तरह ही अब जिला अतिथि गृह को मिथिला पेंटिंग से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है. रेलवे स्टेशन की दीवारों पर बनी […]

विज्ञापन

श्रमदान से पेंटिंग बनाने में जुटे कलाकार

मधुबनी : जिले में आये अतिथियों को अतिथि गृह पर बनी मधुबनी पेंटिंग स्वागत करेगी. जिला पदाधिकारी की पहल पर अब रेलवे स्टेशन की तरह ही अब जिला अतिथि गृह को मिथिला पेंटिंग से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है. रेलवे स्टेशन की दीवारों पर बनी पेंटिंग की विहंगम छटा देखने को बनती है. चारों ओर इसकी सराहना हो रही है. अपने देश ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी इसे देखने के लिए आ रहे हैं. जिला अतिथि गृह की दीवारों पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार की देखरेख में कलाकारों टीम के द्वारा पेंटिंग का काम शुरू कर दिया गया है.
जिस प्रकार रेलवे स्टेशन पर कलाकारों अपने श्रमदान से पेंटिंग की अब उसी प्रकार श्रमदान से ही अतिथि गृह की दीवारों पर भी विभिन्न प्रकार की पेंटिंग की जा रही है. इसमें आने वाले कलाकारों को रंग, कूंची व अन्य सामग्री जिला प्रशासन मुहैया करा रहा है. वहीं कलाकारों को चाय पानी व नास्ता दिया जायेगा. इसके लिए परिश्रमिक नहीं लेंगे.
राज्य पुरस्कार प्राप्त कलाकारों की देखरेख में हो रही पेंटिंग : कलाकारों का चयन कर लिया गया है. 6-1 की टीम दीवार पर पेंटिंग कर रही है. इसमें हर टीम का लीडर राज्य स्तरीय कलाकार होंगे. शनिवार को कलाकारों ने काम शुरू कर दिया तो जिला पदाधिकारी ने भी इस काम का निरीक्षण कर कलाकारों का हौंसला बढ़ाया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन