ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से तेल की कीमत में पांच रुपये का उछाल

मधुबनी : लघु खनिज अधिनियम 2017 के विरोध में ऑल इंडिया मोटर एसोसिएशन के आह्वान पर ट्रांसपोर्टर एवं ट्रक चालकों के हड़ताल पर जाने का व्यापक तौर पर असर पड़ा है. खास कर भवन निर्माण से जुड़े सामान की किल्लत होती जा रही है. जानकारी के अनुसार शहर मुख्यालय में ही करीब पचास घरों का […]
मधुबनी : लघु खनिज अधिनियम 2017 के विरोध में ऑल इंडिया मोटर एसोसिएशन के आह्वान पर ट्रांसपोर्टर एवं ट्रक चालकों के हड़ताल पर जाने का व्यापक तौर पर असर पड़ा है. खास कर भवन निर्माण से जुड़े सामान की किल्लत होती जा रही है. जानकारी के अनुसार शहर मुख्यालय में ही करीब पचास घरों का निर्माण कार्य ठप हो गया है.
कहीं इंदिरा आवास बनाने वाले लोग अपने मकान का निर्माण कार्य रोक दिया है तो कहीं आम लोगों के द्वारा भी भवन निर्माण का काम नहीं किया जा रहा है. किसी के पास ईंट है तो सीमेंट नहीं, सीमेंट है तो बालू नहीं. ट्रकों की हड़ताल पर जाने से किराना मंडी पर भी इसका व्यापक तौर पर असर पड़ रहा है. हालांकि अभी बाजार में अधिक भाड़ा देकर सामान को किसी तरह मंगाया जा रहा है. पर यदि यह हड़ताल जारी रही तो प्राय: हर सामान की कीमत में बढोतरी होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










