जमीन विवाद में गोलीबारी महिला समेत चार घायल

Published at :16 Nov 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में गोलीबारी महिला समेत चार घायल

मधुबनी : जिले के लौकही थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद में गोली चलने के बाद सनसनी फैल गयी. गोलीबारी में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों में धनवीर यादव, उसका पुत्र राजनारायण यादव व रवींद्र यादव सहित दूसरे पक्षों के रामदेव पासवान की पत्नी फूलो देवी […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिले के लौकही थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद में गोली चलने के बाद सनसनी फैल गयी. गोलीबारी में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों में धनवीर यादव, उसका पुत्र राजनारायण यादव व रवींद्र यादव सहित दूसरे पक्षों के रामदेव पासवान की पत्नी फूलो देवी शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए लौकही अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

सभी घायल खतरे से बाहर हैं. जानकारी के अनुसार, तीनों पिता-पुत्र अपनी जमीन पर लगी धान की फसल को काट रहे थे. तभी दूसरे पक्ष के करीब दो दर्जन लोगों ने इन पर गोली से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित वहां से फरार हो गये. घायलों ने चिचोधवा गांव के

जमीन विवाद में
उमेश पासवान, रामदेव पासवान, श्यामा पासवान, शीतल पासवान, कारी यादव, नंदलाल यादव सहित करीब अन्य दर्जन भर लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. घायल राजनारायण के भाई वीरेंद्र का कहना है कि रामदेव के कहने पर उमेश पासवान ने गोली चलायी. बताया कि यह गिरोह पूर्व से ही कमजोर लोगों की जमीन कब्जा करने का काम करता है. जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से ही इन लोगों ने गोली चलायी है. भागने के क्रम में उनलोगों ने अपने ही पक्ष की महिला फूलो को गोली मार कर घायल कर दिया. उधर, लौकही थानाध्यक्ष ने बताया कि धान काटने को लेकर रामदेव पासवान व धनवीर यादव के बीच विवाद हुआ. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई. फिर गोलीबारी की गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घायलों को इलाज के लिए भेजा गया डीएमसीएच
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित हुए फरार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन