झंझारपुर नगर पंचायत में डायरिया से दो की मौत

Published at :15 Nov 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
झंझारपुर नगर पंचायत में डायरिया से दो की मौत

झंझारपुर (मधुबनी) : नगर पंचायत के वार्ड नौ में डायरिया की चपेट में आने से एक ही परिवार के नवजात बच्चे एवं एक महिला की मौत हो गयी. वहीं छह अन्य लोग चपेट में हैं. डायरिया से आक्रांत लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है़ मृतक की पहचान लखनौर प्रखंड के बेलौचा गांव […]

विज्ञापन

झंझारपुर (मधुबनी) : नगर पंचायत के वार्ड नौ में डायरिया की चपेट में आने से एक ही परिवार के नवजात बच्चे एवं एक महिला की मौत हो गयी. वहीं छह अन्य लोग चपेट में हैं. डायरिया से आक्रांत लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है़ मृतक की पहचान लखनौर प्रखंड के बेलौचा गांव निवासी अजय मल्लिक की पत्नी बबीता देवी (30) एवं नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नौ निवासी बैजू मलिक के एक वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बबीता देवी अपने मायके

मधुबनी नगर पंचायत
पिता भूल्ला मल्लिक के घर आयी हुई थी़ वहीं डायरिया की चपेट में आ गयी. बताया जा रहा है कि बबीता देवी दो-तीन दिन पूर्व ही झंझारपुर स्थित अपने मायके आयी थी. सोमवार की रात घर के सदस्यों को पेट दर्द एवं उल्टी की शिकायत हुई़, तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया़ चिकित्सक के इलाज के बाद डायरिया की चपेट में आये लोग अस्पताल से घर चले गये़ मंगलवार की अहले सुबह बबीता देवी व उसके कुछ देर बाद एक वर्षीय नवजात,
दोनों की मौत हो गयी. इधर, अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक केकेपी महथा ने बताया कि अस्पताल में इलाज किया गया था़ परिजन बिना सूचना के ही डायरिया की चपेट आये लोगों को लेकर अस्पताल से चले गये थे़ पूर्व नगर अध्यक्ष सोना मंडल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजने की मांग की है़
मरनेवालों में एक ही परिवार
के नवजात व महिला शामिल
आधा दर्जन बीमारी की चपेट
में, लोगों में दहशत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन