व्यवसायियों को देना होगा तीन गुना टैक्स

Published at :13 Nov 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों को देना होगा तीन गुना टैक्स

मधुबनी : नप अपने आमदनी के बढोतरी के लिए शहर में व्यावसायिक रूप से उपयोग किये जा रहे मकानों के टैक्स में वृद्धि अब पहले से करीब 3 गुना तक अधिक टैक्स का भुगतान करना होगा. इसके लिए विभाग की ओर से पहल शुरू कर दी गयी है. यह निर्णय पटना में आयोजित नगर विकास […]

विज्ञापन
मधुबनी : नप अपने आमदनी के बढोतरी के लिए शहर में व्यावसायिक रूप से उपयोग किये जा रहे मकानों के टैक्स में वृद्धि अब पहले से करीब 3 गुना तक अधिक टैक्स का भुगतान करना होगा.
इसके लिए विभाग की ओर से पहल शुरू कर दी गयी है. यह निर्णय पटना में आयोजित नगर विकास एवं आवास विभाग की 8 नवंबर की बैठक में लिया गया. अब व्यावसायिक रूप से उपयोग में दिए गए मकान या इसके लिए निजी रूप से उपयोग किये जा रहे मकान के लिए पहले से तीन गुणा तक अधिक टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा. इससे ना सिर्फ नगर परिषद की आमदनी बढ़ेगी बल्कि शहर में विकास के काम भी अधिक होगा. विभाग द्वारा पिछले तीन दिनों से छापेमारी कर व्यवसाय के लिए उपयोग किये जा रहे मकान को चिह्नित किया जा रहा है.
व्यवसायियों पर बढ़ेगा बोझ. व्यवसायियों को नये कर के ढांचे से भारी बोझ पर सकता है. मकान मालिक नये कर के बाद लाजमी तौर पर किराया में वृद्धि करेंगे. वो इस टैक्स का भुगतान उसी किराया में नहीं कर सकते. उसी आमदनी में से किराया वृद्धि का बोझ बढेगा. स्थानीय व्यवसायियों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि टैक्स तोबढाए जा रहे पर सुविधा नदारद है. एक ओर व्यवसायी जीएसटी की मार झेल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर नया कर लगाया जा रहा है.
नगर परिषद की बढ़ेगी आमदनी
व्यावसायिक रूप से उपयोग कर रहे मकान पर टैक्स में बढोतरी से नगर परिषद की आमदनी में इजाफा होगा. आंतरिक श्रोत में वृद्धि होने से शहर में कई विकासात्मक काम हो सकते हैं. अपनी आमदनी से नगर परिषद विकास के छोटे- छोटे काम कर सकती है. इसके लिए सरकार की ओर से राशि मिलने का इंतजार नहीं करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन