शिक्षा पदाधिकारी के घर से " 10 लाख की चोरी

खजौली (मधुबनी) : थाना क्षेत्र की इनरवा पंचायत के मनियरवा गांव स्थित सीतामढ़ी के नानपुर में पदस्थािपत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मी सिंह के घर से चोरों ने डेढ़ लाख नकद सहित दस लाख के सामान की चोरी कर ली. लक्ष्मी सिंह बीते बुधवार की शाम परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां श्राद्धकर्म में शामिल […]
खजौली (मधुबनी) : थाना क्षेत्र की इनरवा पंचायत के मनियरवा गांव स्थित सीतामढ़ी के नानपुर में पदस्थािपत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मी सिंह के घर से चोरों ने डेढ़ लाख नकद सहित दस लाख के सामान की चोरी कर ली. लक्ष्मी सिंह बीते बुधवार की शाम परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां श्राद्धकर्म में शामिल होने गये थे. गुरुवार की रात वापस आने पर मेन दरवाजे का ताला टूटा पाया. दरवाजा अंदर से लॉक था. पता चला कि पिछले दरवाजे को तोड़कर घर में चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है. घटना स्थल पर बिखरे सामान से प्रतीत होता है कि चोरों की संख्या 8 से 10 रही होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










