पांच हजार बाढ़पीडि़तों के बीच बांटी राहत सामग्री

Published at :28 Aug 2017 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
पांच हजार बाढ़पीडि़तों के बीच बांटी राहत सामग्री

बेनीपट्टी. प्रखंड क्षेत्र में 14 अगस्त को आयी प्रलयंकारी बाढ़ से पीड़ित बाढ़ विस्थापित परिवार के बीच सामाजिक संगठनों के द्वारा अब राहत बांटे जाने का सिलसिला अब भी जारी है. हालांकि सरकारी स्तर पर अब सूखे राहत वितरण नगण्य के बराबर दिख रहे हैं पर स्वयंसेवी संस्थानों व सामाजिक संगठनों के द्वारा यह कार्य […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड क्षेत्र में 14 अगस्त को आयी प्रलयंकारी बाढ़ से पीड़ित बाढ़ विस्थापित परिवार के बीच सामाजिक संगठनों के द्वारा अब राहत बांटे जाने का सिलसिला अब भी जारी है. हालांकि सरकारी स्तर पर अब सूखे राहत वितरण नगण्य के बराबर दिख रहे हैं पर स्वयंसेवी संस्थानों व सामाजिक संगठनों के द्वारा यह कार्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी किया जा रहा है.

बाढ़ की त्रासदी से आहत करीब 5 हजार परिवारों के बीच वसुधा केंद्र संचालक संघ मधुबनी के तत्वावधान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 18 जुलाई से अब तक अनवरत रुप से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है. संघ के द्वारा बेनीपट्टी प्रखंड के बर्री, विशनपुर, शाहपुर, मेघवन, बसैठ, चानपुरा व पाली पंचायतों के अधिकतर गांवों व कस्बों में सूखा व तैयार राहत पहुंचाने का काम जारी है. इस क्रम में अब तक 2 हजार पैकेट पका पकाया भोजन में रोटी सब्जी, कचौड़ी ,भुजिया इत्यादि वितरण किये जा चुके हैं.

साथ ही करीब 25 सौ पैकेट चूड़ा, चीनी व बिस्किट इत्यादि का भी वितरण जारी है और संघ के द्वारा अभी राहत वितरण का कार्य अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. संघ के सदस्यों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से जानकारियां इकट्ठा कर प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है. बसुधा केंद्र संचालक संघ के प्रदेश के प्रधान महासचिव सह जिला अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि राशन वितरण कार्य संपन्न होने के उपरांत दूसरे चरण में कपड़ा, चूड़ा व चीनी का पैकेट के साथ ही चावल दाल सहित अन्य कई तरह के राहत सामाग्रियां लोगों के बीच पहुंचा कर उनका कष्ट बांटने का काम करेंगे.
बता दें कि बसुधा केंद्र संचालकों से आपस में चंदा जमा कर पीडि़त परिवारों के बीच राहत वितरण करने का जो पुनित कार्य किया है, आमजनों के द्वारा उसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है.
इस कार्य में चंपा गांव के शिवरात्रि पूजा समिति, एकता शक्ति ट्रस्ट पटना व ट्राइ कलर ग्रुप के सहयोग व बेनीपट्टी निर्मला कुमारी, एसडीएम मुकेश रंजन और बीडीओ डा. अभय कुमार के बेहतर निर्देशन में चलाये जा रहे राहत वितरण कार्यों में चंपा के प्रमोद कुमार, सुरेंद्र साह, जयचंद्र झा, अभिषेक रविश, रामेश्वर यादव, मनोज कुमार, राजा कुमार यादव, गुड्डू यादव, विशाल कुमार, प्रदीप साह, देवीलाल साह व रामाशीष यादव सहित अन्य का भरपूर सहयोग मिलता रहा है. मौके पर बेनीपट्टी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार झा, अजय कुमार झा, रमेशचंद्र मिश्र, आशुतोष ठाकुर सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन