एटीएम से गलत तरीके से रुपये निकालने वाला धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपित के पास से 60 हजार नकद बरामद मधुबनी : नगर पुलिस ने बुधवार को एटीएम से फ्राड कर रुपये निकाल कर फरार होने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि एटीएम धारक जब एटीएम से रुपये निकाल कर जाते है या अपना बैलेंस चेक कर बाहर निकलते हैं […]
विज्ञापन
आरोपित के पास से 60 हजार नकद बरामद
मधुबनी : नगर पुलिस ने बुधवार को एटीएम से फ्राड कर रुपये निकाल कर फरार होने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि एटीएम धारक जब एटीएम से रुपये निकाल कर जाते है या अपना बैलेंस चेक कर बाहर निकलते हैं तो एटीएम में उसी एटीएम धारक के खाते से फ्राड कर रुपया निकाल लेते है. इस प्रकार की कई घटनाएं हो रही है.
बुधवार को हरिनगर निवासी जीवनाथ झा के एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिया गया. पुलिस की पैंथर मोबाइल टीम ने लहेरियागंज में हुई इस घटना के बाद विभिन्न एटीएम पर निगरानी कर रही थी. इसी दौरान शाम में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में स्टेशन रोड सिंहानिया होटल के पास एसबीआई के एटीएम से पकड़ा. वहीं पीड़ित जीवनाथ झा ने भी आरोपी को पहचान लिया कि एटीएम में वही व्यक्ति उसके पीछे खड़ा था. जिसके बाद उनके खाते से 40 हजार रुपये निकल गया. नगर थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










