जिले में भारी मात्रा में शराब जब्त

Published at :19 Aug 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में भारी मात्रा में शराब जब्त

हरलाखी में 360 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार अंधराठाढ़ी में 52 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार फुलपरास में आठ कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद बासोपट्टी में 340 बोतल शराब के साथ दो धराये रहिका में 1105 बोतल शराब जब्त हरलाखी : हरलाखी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 360 बोतल नेपाली सौंफी […]

विज्ञापन

हरलाखी में 360 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार

अंधराठाढ़ी में 52 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
फुलपरास में आठ कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद
बासोपट्टी में 340 बोतल शराब के साथ दो धराये
रहिका में 1105 बोतल शराब जब्त
हरलाखी : हरलाखी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 360 बोतल नेपाली सौंफी शराब व तीन बाइक के साथ तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत बेला गांव निवासी रामकिशोर महतो, नेपाल के ही बहेरा बेला गांव के हीरालाल यादव व कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गांव निवासी बुधन महतो के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी थाना के एएसआइ अनिल कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्ती के दौरान कार्रवाई की है.
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नेपाल से चार मोटरसाइकिल सवार बोड़ी मे शराब लेकर दिघीया टोल के रास्ते बासोपट्टी के तरफ जा रहा है. सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस हुर्राही चौक के नजदीक वाहन जांच कर तीनो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि एक बाइक सवार मौके सर फरार होने मे सफल हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी कारोबारी के विरुद्ध कांड संख्या 136/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
वही हरलाखी थाना पुलिस ने पूर्व के शराब मामले मे एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी मनोज साहनी के रूप मे की गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मनोज साहनी पहले भी शराब मामले में जेल जा चुका है. शराब कारोबारी पर हरलाखी व खिरहर दोनों थाना में शराब का मामला दर्ज है. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
अंधराठाढ़ी. गुरुवार की रात रुद्रपुर थाना पुलिस ने ननौर गांव से भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब आर एस ब्रांड की कुल 52 बोतल है. 180 एमएल की 42 एवं 375 एमएल की 10 बोतल है. गिरफ्तार शराब तस्कर ननौर गांव के कैलाश मिश्र है. उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. थानाध्यक्ष कुनाल कुमार के मुताबिक शराब तस्कर कैलाश मिश्र काफी दिनों से शराब का कारोबार करता था. कई बार छापामारी में यह बचता रहा. सटीक सूचना मिलने पर छापामारी में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष कुनाल कुमार के नेतृत्व में हुयी छापामारी दल में एएसआइ कपिलदेव सिंह , राम उदगार, सुरेंद्र यादव शामिल थे.
फुलपरास . अनुमंडल क्षेत्र एकहारा गांव में गुरुवार की रात में पुलिस ने एक मुर्गा फार्म से आठ कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष श्याम किशोर रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात एकहारा गांव में मुर्गा फार्म से आठ कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया. वहीं मुर्गा फार्म के मालिक मुकेश कुमार मंडल भागने मे सफल रहा. मुर्गा फार्म के मालिक मुकेश कुमार मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है. डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने बताया कि पुलिस के द्वारा शराब को पकड़ने के लिये सघन छापेमारी किया जा रहा है ,यदि मामले में किसी प्रकार की कोई पदाधिकारी के द्वारा शिथिलता बरती जायेगी तो कार्रवाई की जायेगी.
बासोपट्टी. बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग -अलग जगहो पर छापेमारी कर 340 बोतल शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया.
पकड़े गए युवक की पहचान अड़ेर थाना क्षेत्र के झौझी परौल गांव निवासी राकेश कुमार ठाकुर और जय प्रकाश ठाकुर के रूप में कई गई है. थाना प्रभारी संजय कुमार,एसआई सचिदानंद प्रसाद,दिवाकर कुमार,पैंथर जवान अमित कुमार दल-बल के साथ पहुंच कर तलाशी कर दो बाइक पर लदे नेपाली शराब जब्त किया. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि हर हाल में शराब तस्करों को बख्शा नही जायेगा.
रहिका. रहिका थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 27 कार्टन में 1105 बोतल देसी शराब जब्त किया है. रहिका मसजिद के बगल में सगीर अहमद के घर से रहिका पुलिस के द्वारा छापेमारी कर शराब जब्त किया गया. हालांकि शराब कारोबारी रात के अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि इस शराब कारोबार में कई और लोग के होने की उम्मीद है ,जिसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन