तालाब में डूब कर 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Published at :05 Aug 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूब कर 10 वर्षीय बच्चे की मौत

पंडौल : सकरी स्थित मदरसा अशरफिया में पढ़ रहे छात्र की तालाब में डूब कर मौत हो गई . मृतक बासोपट्टी निवासी मो. सलीमुद्दीन का 10 वर्षीय पुत्र मो. गुलाम मोईउद्दीन था. जो यहां कुरान ए पाक की पढाई कर रहा था. मौत गुरुवार की संध्या मदरसा के पास तालाब में डूब कर हो गई. […]

विज्ञापन

पंडौल : सकरी स्थित मदरसा अशरफिया में पढ़ रहे छात्र की तालाब में डूब कर मौत हो गई . मृतक बासोपट्टी निवासी मो. सलीमुद्दीन का 10 वर्षीय पुत्र मो. गुलाम मोईउद्दीन था. जो यहां कुरान ए पाक की पढाई कर रहा था. मौत गुरुवार की संध्या मदरसा के पास तालाब में डूब कर हो गई.

गुलाम मोईउद्दीन सकरी के चंदा टोला में स्थित मदरसा अशरफिया असातुल उलूम में रह कर कुरान की पढाई कर रहा था . गुरुवार को बच्चा मदरसा के करीब स्थित एक तालाब में स्नान करने चला गया . रात में बच्चे को गायब देख खोजबीन की गयी. मगर वह कही नहीं मिला . सुबह बच्चे का शव तालाब में तैरता हुआ देख अन्य बच्चों ने शोर मचायी. जिसके बाद शव बाहर निकाला गया .
मदरसा के हेड मास्टर मुफ़्ती बेलाल ने बताया कि उक्त बच्चा अक्सर बिना सूचना के अपने ननिहाल तो कभी घर जला जाता था. गुरुवार को जब नहीं मिला तो कयास लगाया गया की बच्चा फिर कही चला गया होगा. बच्चों ने गुरुवार को तालाब में नहाते उसे देखा भी था. शुक्रवार को शव मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी गयी. इस बीच सकरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मदरसा पहुंच शव को कब्जे में ले लिया. पर मृतक के पिता के लिखित आग्रह कर शव पोस्टमार्टम नहीं कराया गया.
करने की गुहार लगायी. जिसके बाद पुलिस ने वरीय अधिकारी को सूचित कर शव परिजनों को सौंप दिया.
टना के बाद मदरसा व गांव में मातमी सन्नाटा छाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन