मौत की प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से भड़के लोग

Published at :03 Aug 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
मौत की प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से भड़के लोग

आक्रोश. बालक की सड़क दुर्घटना में मौत पर आक्रोशित हुए लोग फुलपरास : अनुमंडल के क्षेत्र के छजना गांव के 12 वर्षीय बालक की सड़क दुर्घटना में हुइ मौत के बाद निर्मली आंबेदकर चौक पर ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर टायर जला उग्र प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशित लोग मृतक बच्चे के परिजन को […]

विज्ञापन

आक्रोश. बालक की सड़क दुर्घटना में मौत पर आक्रोशित हुए लोग

फुलपरास : अनुमंडल के क्षेत्र के छजना गांव के 12 वर्षीय बालक की सड़क दुर्घटना में हुइ मौत के बाद निर्मली आंबेदकर चौक पर ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर टायर जला उग्र प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशित लोग मृतक बच्चे के परिजन को मुआवजा देने एवं थाना अध्यक्ष पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने के कारण निलंबित किये जाने की मांग कर रहे थे. लोगों ने घंटों प्रदर्शन किया. जिस कारण इस पथ पर लोगों की आवाजाही बंद रही.
बाद में निर्मली के डीएसपी संतोष कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों से वार्ता कर मामले की पूरी तरह जांच कर दोषी पर कार्रवाइ किये जाने का आश्वासन दिया. इसके बाद सड़क जाम समाप्त हो सका.
जानकारी के अनुसार लौकही थाना क्षेत्र के छजना गांव निवासी अवध राम के 12 वर्षीय पुत्र सूरज राम का निर्मली से घर आने के दौरान रविवार को ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे लोगों ने इलाज के लिये भर्ती कराया. पर हालत खराब होने के कारण चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान सोमवार को सूरज की मौत हो गयी.
बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी देने जब मृतक के पिता अवध राम थाना पर गये तो वहां पर थानाध्यक्ष द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया.
इस बात की जानकारी अवध राम ने ग्रामीणों को दी. जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये. लोगों ने निर्मली के अांबेडकर चौक पर थाना अध्यक्ष को निलंबित करने एवं मृतक छात्र के परिजन को पांच लाख रुपये की मुआवजा देने, ट्रैक्टर मालिक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.
सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने डीएसपी संतोष कुमार को घटना स्थल पर भेजा और कार्रवाइ करने का निर्देश भी दिया . डीएसपी संतोष कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों से वार्ता की और थाना अध्यक्ष के मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही.
थानाध्यक्ष को निलंबित किये जाने की उठी मांग
डीएसपी के आश्वासन पर माने जामकर्ता
निर्मली से घर आने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत
सड़क जाम से लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन