अब सूबे में धरातल पर होगा सबका साथ सबका विकास : डॉ पीके झा

Updated at :01 Aug 2017 3:59 AM
विज्ञापन
अब सूबे में धरातल पर होगा सबका साथ सबका विकास : डॉ पीके झा

मधुबनी : बिहार में एनडीए सरकार के गठन एवं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के मंत्री परिषद में शामिल होने पर लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पीके झा ने बधाई दी है. श्री झा ने लोजपा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साहसिक कदम उठाते हुए गठबंधन […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिहार में एनडीए सरकार के गठन एवं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के मंत्री परिषद में शामिल होने पर लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पीके झा ने बधाई दी है. श्री झा ने लोजपा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साहसिक कदम उठाते हुए गठबंधन सरकार से निजात पायी एवं अपने पुराने साथी एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनायी है. उन्होंने कहा कि राजद एवं कांग्रेस के शासन में लूट खसोट में काफी वृद्धि हो गयी थी.

राज्य में कानून व्यवस्था नामक कोई चीज नहीं रह गया था. अब एनडीए की सरकार में राज्य में पुन: कानून का शासन होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार का पोषक रही है. महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री घुटन महसूस कर रहे थे. अब मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ेगी. डॉ झा ने कहा कि राज्य में लोजपा अपने जनाधार को मजबूत करने में लगी है. सरकार में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष के शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह, शशि नाथ चौधरी, बचनू मंडल, दीपक पासवान, सुरेंद्र मंडल समेत कई लोजपा नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन