एक हफ्ते में 16 अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

Updated at :29 Jul 2017 4:02 AM
विज्ञापन
एक हफ्ते में 16 अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

मधुबनी : बीते एक सप्ताह में पुलिस पर लापरवाही के कुछ आरोप लगे हैं तो कई मामलों में पुलिस ने सफलता भी हासिल की है. एक ओर जहां एक सप्ताह में तीन तीन आरोपित पुलिस के हाजत से भाग कर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी वहीं पुलिस ने बीते एक सप्ताह में लूट […]

विज्ञापन

मधुबनी : बीते एक सप्ताह में पुलिस पर लापरवाही के कुछ आरोप लगे हैं तो कई मामलों में पुलिस ने सफलता भी हासिल की है. एक ओर जहां एक सप्ताह में तीन तीन आरोपित पुलिस के हाजत से भाग कर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी वहीं पुलिस ने बीते एक सप्ताह में लूट कांड के 16 आरोपितों को पकड़ने में सफलता भी हासिल की है.

जानकारी के अनुसार बीते 22 व 23 जुलाइ को भैरवस्थान थाना से बाइक लूटकांड से ही अपराध जगत में कदम रखनेवाले मास्टरमाइंड सहित दस अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. शुक्रवार की देर शाम एक साथ छह अपराधियों को खजौली थाना पुलिस ने अन्य थाना पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.

इन अपराधियो के पास से लूट के चार मोटरसाईकिल एक देसी कट्टा व एक खुकरी भी बरामद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन