एनडीए के कार्यकर्ताओं में उत्साह

Updated at :29 Jul 2017 4:00 AM
विज्ञापन
एनडीए के कार्यकर्ताओं में उत्साह

विश्वास मत मिलने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष हरलाखी : सूबे में एनडीए गठबंधन सरकार विश्वास मत प्राप्त करने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भाजपा, जदयू, रालोसपा व लोजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंदर ठाकुर ने बताया की बिहार की जनता जंगलराज व परिवार वाद के राजनीति […]

विज्ञापन

विश्वास मत मिलने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष

हरलाखी : सूबे में एनडीए गठबंधन सरकार विश्वास मत प्राप्त करने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भाजपा, जदयू, रालोसपा व लोजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंदर ठाकुर ने बताया की बिहार की जनता जंगलराज व परिवार वाद के राजनीति से तंग आ चुकी थी. राजद व कांग्रेस सरकार चलाने मे दखलअंदाजी से सूबे के मुख्यमंत्री को सरकार चलाने मे परेशानी हो रही थी. जिलाध्यक्ष ने हर्ष जताते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को बधाई दी है.
वही दूसरी ओर जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री के इस निर्णय को सराहनीय कदम बताते हुये पुनः विश्वास मत प्राप्त करने को लेकर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को बधाई दी है. वहीं लोजपा प्रखंड अध्यक्ष कपलेश्वर पासवान व रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मो. आलम ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुनः विश्वास मत प्राप्त करने पर बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन