क्लीनिक की हुई जांच

मधुबनी : डाॅ एसके झा के मधेपुर स्थित क्लीनिक की जांच अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ आरडी चौधरी द्वारा 22 जुलाई को की गयी. जांच क्रम में डाॅ चौधरी द्वारा डाॅ झा से प्रमाण पत्र दिखाने को कहा गया. डा. झा द्वारा काउंसिल ऑफ अल्टरनेट सिस्टा ऑफ मेडिसिन, डाक्टर ऑफ मेडिसिन इन अल्टरनेटिव मेडिसिन ऑफ […]
मधुबनी : डाॅ एसके झा के मधेपुर स्थित क्लीनिक की जांच अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ आरडी चौधरी द्वारा 22 जुलाई को की गयी. जांच क्रम में डाॅ चौधरी द्वारा डाॅ झा से प्रमाण पत्र दिखाने को कहा गया. डा. झा द्वारा काउंसिल ऑफ अल्टरनेट सिस्टा ऑफ मेडिसिन, डाक्टर ऑफ मेडिसिन इन अल्टरनेटिव मेडिसिन ऑफ अल्टरनेटिव का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया.
डा. चौधरी ने डा. झा को बताया कि इन डिग्री के सहारे एलोपैथ की प्रैक्टिस नहीं की जा सकती है. लेकिन, डाॅ झा ने एसीएमओ के इस आदेश को मानने से इंकार करते हुए कहा कि इस डिग्री से ऐलोपैथ की प्रैक्टिस की जा सकती है. एसीएमओ ने उक्त जांच प्रतिवेदन सिविल सर्जन को सौंपा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










