मारपीट में आधा दर्जन जख्मी, 10 गिरफ्तार

Updated at :24 Jul 2017 3:17 AM
विज्ञापन
मारपीट में आधा दर्जन जख्मी, 10 गिरफ्तार

लौकहा : सदर प्रखंड क्षेत्र के लौकहा ओपी अंतर्गत रविवार को कजहा गांव स्थित वार्ड नंबर 14 खाप शर्मा टोला में दो गुटाें में कहासुनी हुई. देखते ही देखते घटना मारपीट में तबदील हो गयी. दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी […]

विज्ञापन

लौकहा : सदर प्रखंड क्षेत्र के लौकहा ओपी अंतर्गत रविवार को कजहा गांव स्थित वार्ड नंबर 14 खाप शर्मा टोला में दो गुटाें में कहासुनी हुई. देखते ही देखते घटना मारपीट में तबदील हो गयी. दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी जख्मियों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार को हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के वीरेंद्र शर्मा, लालो शर्मा, इंदल शर्मा, तथा दूसरे पक्ष के छठु शर्मा, विजेंद्र शर्मा, रामेश्वर शर्मा, संजय शर्मा, बिजली शर्मा, महेश्वर शर्मा सहित अन्य घायल हो गए. बताया कि स्थानीय परमेश्वरी शर्मा व छठु शर्मा के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. कई बार गांव के लोगों द्वारा विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया.

बावजूद मामला सुलझ नहीं पाया. सदर थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया घटना के बाबत दोनों पक्षों से थाना को आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने मामले में कांड संख्या 410/17 व 411/17 दर्ज करते हुए दोनों पक्षों से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन