अधिकारी विफल, प्रतिनिधि आये आगे
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Jul 2017 6:02 AM
विज्ञापन

पहल. आदर्श नगर से जल निकासी के लिए मंगरौनी के मुिखया के नेतृत्व में प्रयास तेज मधुबनी : पिछले सप्ताह मुसलाधार बारिश से शहर के पंचवटी चौक, आदर्श नगर कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी आदि इलाकों में जल जमाव से अब तक निजात नहीं मिल पायी है. इन सब में सबसे भयावह स्थिति आदर्श नगर […]
विज्ञापन
पहल. आदर्श नगर से जल निकासी के लिए मंगरौनी के मुिखया के नेतृत्व में प्रयास तेज
मधुबनी : पिछले सप्ताह मुसलाधार बारिश से शहर के पंचवटी चौक, आदर्श नगर कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी आदि इलाकों में जल जमाव से अब तक निजात नहीं मिल पायी है. इन सब में सबसे भयावह स्थिति आदर्श नगर कॉलोनी की है. जहां अभी भी मुख्य सड़क पर घुटने से अधिक पानी है. इससे आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है. विडंबना यह है कि इस कॉलोनी में न एक नाला है और न ही जल निकासी के उचित पहल. ऐसे में अब पंचायत के लोगों व प्रतिनिधियों ने नप के इस कॉलोनी से पानी निकासी की पहल शुरू कर दी है. इसमें हालांकि वार्ड पार्षद सुरेंद्र मंडल तथा मंगरोगी दक्षिणी पंचायत के मुखिया बालेश्वर यादव की भूमिका सराहनीय रहा है.
पंचायत के लोगों ने की पहल : दरअसल शहर के वार्ड न. 7 के आदर्श नगर कॉलोनी मंगरौनी दक्षिणी पंचायत से सटी हुई है. कॉलोनी के मुख्य सड़क के एक ओर कॉलोनी तो दूसरी ओर पंचायत अवस्थित है. आदर्श नगर कॉलोनी से जल निकासी का एक मात्र साधन पंचायत से निकलने वाली नहर है. वहीं अधिक पानी जमा होने से पंचायत व आदर्श नगर कॉलोनी की पानी एक जगह जमा रहता है. इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक पहल नहीं हुई है. पंचायत के गांवों में अधिक पानी जमा होने से कॉलोनी का पानी नहीं निकल पाता है. हालांकि, पंचायत के लोग जल निकासी में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं.
जनप्रतिनिधि कर रहे सहयोग : आदर्श नगर कॉलोनी में जल निकासी में जनप्रतिनिधि पूरी तरह से लगे हुए हैं. आदर्श नगर का पानी मंगरौनी दक्षिणी पंचायत के नवटोली होते हुए रेलवे लाइन को क्रॉस करते हुए चकदह जाता है. जहां कई जगह पुलिया जाम रहने से जल निकासी अवरुद्ध हो जाता है. रविवार को वार्ड सात के पार्षद सुरेंद्र मंडल व मंगरौनी दक्षिणी पंचायत के मुखिया बालेश्वर यादव के संयुक्त प्रयास से कई जगह पुल-पुलिया के नीचे गाद साफ कराया गया. इससे जल निकासी में थोड़ी तेजी आयी है. इस पहल की सभी ने सराहना की.
तीन विधानसभा क्षेत्र होने से परेशानी : दरअसरल आदर्श नगर कॉलोनी के विकास में तीन विधान सभा क्षेत्र होने के कारण कई कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं. यहां मधुबनी, राजनगर व बिस्फी विधान सभा क्षेत्र की सीमाएं मिलती हैं. किसी भी विधान सभा के विधायक समस्या के समाधान करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. स्थानीय लोग कहते है कि इस क्षेत्र की मूलभूत समस्या जल निकासी की है. इसके लिए अब तक पहल नहीं की गयी है.
वार्ड में आधारभूत संरचना का अभाव
करीब 1985 में शहर में आदर्श नगर कॉलोनी की नींव पड़ी थी. 20 साल से अधिक से यह नगर परिषद का क्षेत्र हैं. यहां अब तक एक भी नाला नहीं बना है. शहर की सबसे जर्जर सड़क है. जहां अन्य दिनों चलना मुश्किल रहता है. सड़क ऐसी जहां आये दिन रिक्शा तथा छोटे वाहन पलटते रहते हैं. कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसके लिए जिला प्रशासन को पहल करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










