सांप के काटने से पीड़ित मरीज डीएमसीएच रेफर, हालत गंभीर

Updated at :17 Jul 2017 6:01 AM
विज्ञापन
सांप के काटने से पीड़ित मरीज डीएमसीएच रेफर, हालत गंभीर

मधुबनी : सदर अस्पताल के इमरजेंसी सेवा में रविवार को सर्प दंश के दो मरीज एडमिट किया गया, जिसमें एक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. वहीं एक अन्य मरीज का उपचार जारी है. इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डाॅ पी मिश्रा ने बतलाया कि धकजरी निवासी अनिल […]

विज्ञापन

मधुबनी : सदर अस्पताल के इमरजेंसी सेवा में रविवार को सर्प दंश के दो मरीज एडमिट किया गया, जिसमें एक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. वहीं एक अन्य मरीज का उपचार जारी है. इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डाॅ पी मिश्रा ने बतलाया कि धकजरी निवासी अनिल झा (40 वर्षीय) को सांप ने तीन बजे ही काटा था.

परिजनों द्वारा रविवार सात बजे सुबह उसे इमरेंजेंसी में उपचार के लिए लाया गया. उक्त मरीज को 14 वायल एवीएस दिया गया. बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पाया. इसके बाद उसे रेफर किया गया, जबकि शाहपुर निवासी 25 वर्षीय ज्योतिष चौधरी को लगभग 10 वायल एवीएस दिया गया तथा उसकी स्थिति समान्य है. डॉ मिश्रा ने बताया कि बाढ़ के बाद सर्प दंश की घटना में वृद्धि हो रही है. प्रतिदिन लगभग तीन-चार सर्प दशं के मरीज आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन