बस से 27 बोतल शराब बरामद

हरलाखी : थाना क्षेत्र के हरलाखी बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर हरलाखी पुलिस ने एक यात्री बस से 27 बोतल नेपाली शराब के साथ बस के ड्राइवर व कंडक्टर को बस समेत गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बस चालक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव निवासी कैलाश साह एवं कंडक्टर पिपरौन […]
हरलाखी : थाना क्षेत्र के हरलाखी बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर हरलाखी पुलिस ने एक यात्री बस से 27 बोतल नेपाली शराब के साथ बस के ड्राइवर व कंडक्टर को बस समेत गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बस चालक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव निवासी कैलाश साह एवं कंडक्टर पिपरौन गांव निवासी राम यतन महतो के रूप मे की गयी है.
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की उक्त यात्री बस जटही से जयनगर तक चल रही थी. पुलिस को जटही से बस मे शराब लेकर जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही हरलाखी थाना के एएसआइ भोगेंदर यादव ने पुलिस बल के साथ हरलाखी बाजार में वाहन जांच कर बस चालक व कंडक्टर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को जब्त कर चालक व कंडक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










