नेपाल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Jul 2017 4:27 AM
विज्ञापन

हरलाखी : थाना क्षेत्र के सोठगांव मुसहरी टोल निवासी तिलक सदा के 22 वर्षीय पुत्र ललन सदा की मौत नेपाल में ट्रैक्टर के चपेट में आने से हो गई. जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया पति मो. ईजहार ने बताया कि युवक नेपाल मे मजदूरी करने गया था. जहां ट्रैक्टर के चपेट में आने से उसकी […]
विज्ञापन
हरलाखी : थाना क्षेत्र के सोठगांव मुसहरी टोल निवासी तिलक सदा के 22 वर्षीय पुत्र ललन सदा की मौत नेपाल में ट्रैक्टर के चपेट में आने से हो गई. जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया पति मो. ईजहार ने बताया कि युवक नेपाल मे मजदूरी करने गया था.
जहां ट्रैक्टर के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है. मृत युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक नेपाल के महोत्तरी जिला के जलेश्वर थाना अंतर्गत मरवा गांव में सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने के दौरान ट्रैक्टर के चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि घायल अवस्था में ललन को इलाज के लिये घर लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की मां उर्मिला देवी व पत्नी हीरा देवी सहित बच्चों का
रो रोकर बुरा हाल है. इस घटना से मृतक के परिवार व गांव में मातम छाया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










