15 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Jul 2017 4:30 AM
विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र में 15 बोतल अंग्रेजी रॉयल स्टैग शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार सुबह नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मछट्टा चौक निवासी जितेंद्र कुमार एक मोटर साइकिल पर एक कार्टून शराब लेकर दोमंठा की ओर से आ रहा […]
विज्ञापन
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र में 15 बोतल अंग्रेजी रॉयल स्टैग शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार सुबह नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मछट्टा चौक निवासी जितेंद्र कुमार एक मोटर साइकिल पर एक कार्टून शराब लेकर दोमंठा की ओर से आ रहा है.
पुलिस ने घात लगाकर कोतवाली चौक पर उसे घेरकर कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार जितेंद्र कुमार के मोटरसाइकिल पर कार्टून में 375 एमएल शराब के 15 बोतल शराब बरामद किया गया. जितेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि शादी समारोह में भाग लेने के लिए वह शराब लेकर जा रहा था. उसने एक अवैध शराब के कारोबारी का भी नाम पुलिस को बताया है जिससे व शराब लेकर आ रहा था.
नगर थाना पर डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अवैध शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस
छापेमारी कर रही है. प्रेस वार्ता में नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय,
पुआनि किशोर राय, पैंथर मोबाइल शामिल थे.
मामला नगर थाना के कोतवाली चौक का
शादी में शामिल होने के लिए ले जा रहा था शराब
कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










