नैंसी के दो चाचा गिरफ्तार, रिमांड पर

Updated at :08 Jun 2017 2:19 AM
विज्ञापन
नैंसी के दो चाचा गिरफ्तार, रिमांड पर

राघवेंद्र को बताया जा रहा घटना का मास्टरमाइंड मधुबनी : नैंसी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में उसके चाचा राघवेंद्र व पंकज को गिरफ्तार कर झंझारपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिये जाने की मांग पुलिस ने की. राघवेंद्र को नैंसी हत्याकांड […]

विज्ञापन

राघवेंद्र को बताया जा रहा घटना का मास्टरमाइंड

मधुबनी : नैंसी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में उसके चाचा राघवेंद्र व पंकज को गिरफ्तार कर झंझारपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिये जाने की मांग पुलिस ने की. राघवेंद्र को नैंसी हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
एसपी ने कहा है कि दोनों के विरुद्ध पुलिस के पास पुख्ता सबूत है. शुरू से ही राघवेंद्र का बयान संदेहास्पद रहा है. इस कारण एसआइटी की टीम ने जांच का दायरा परिवार के समीप रखा और उसी का परिणाम है कि पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने के करीब है. अभी इस मामले में और कुछ लोगों की भूमिका
नैंसी के दो
से इनकार नहीं किया जा सकता है. सभी आरोपित और इस कांड में पुलिस की जांच को बरगलाने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया जायेगा. ये बातें एसपी दीपक बरनवाल व एसआइटी के नेतृत्वकर्ता एएसपी निधि रानी ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. एसपी दीपक बरनवाल ने कहा है कि नैंसी के हत्यकांड का राघवेंद्र मुख्य गवाह रहा है. जिस दिन नैंसी गायब हुई और उसका शव मिला. उस दौरान प्राथमिकी में दिये बयान व पुलिस के पूछताछ में राघवेंद्र के बयान में कई पहलू पर अंतर है. वहीं इसमें पंकज की भी संलिप्तता है. इस हत्याकांड में अभी और बातें सामने आ रही हैं. कई लोगों की भूमिका संदिग्ध है. सभी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी. प्रेस वार्ता के दौरान एसटीआइ की टीम के सदस्य मौजूद थे
गायब होने के समय राघवेंद्र व पंकज ही थे मौजूद
एसपी दीपक बरनवाल ने कहा है कि जिस समय नैंसी के गायब होने की बात परिजनों ने बतायी है, जांच के दौरान इस बात का खुलासा एसआइटी के सामने हुई कि गायब होने के दौरान मौके पर राघवेंद्र व पंकज ही मौके पर थे. इस बात की जानकारी पूछताछ के दौरान नैंसी की सहेलियों ने दी है. कहा है जांच के दौरान एसआइटी ने घटना के दिन का दुबारा सीन तैयार किया. उसके साथ रहनेवाले तीन बच्चे, हिमांशु, साक्षी व भारती से व्यापक तौर पर पूछताछ की गयी, तो सभी बच्चों ने यह बताया कि जिस समय नैंसी दीदी गायब हुई उस समय दरवाजे के बाहर राघवेंद्र बैठा था और बाहर रास्ते पर पंकज मौजूद था. ऐसे में किसी बाहरी लोगों के घर में आने का तो सवाल ही नहीं है.
पूजा की भूमिका भी संदेहास्पद
इधर, नैंसी हत्याकांड में उसकी बूआ पूजा की भूमिका भी संदेहास्पद बतायी जा रही है. एएसपी निधि रानी ने कहा है कि बच्चों व लोगों से की गयी पूछताछ से यह बात सामने आयी है कि जिस समय पूजा घर से गायब हुई वह अंतिम बार पूजा के साथ थी. बताया है कि पूजा के साथ ही घर में रखे एक चौकी पर नैंसी बैठी थी. अचानक ही लाइन कट गयी. नैंसी के साथ हिमांशु भी था. हिमांशु को टार्च लेकर घर के दूसरे कमरे में भेजा गया. जब हिमांशु वापस लौटा, तो नैंसी गायब थी और पूजा अकेली बैठी थी. बच्चों के अनुसार इस दौरान जब बच्चे कमरे से बाहर निकले तो बरामदे पर राघवेंद्र को देखा गया और रास्ते पर पंकज को. जब बच्चों ने पूजा से नैंसी के बारे में पूछा तो पूजा ने बच्चों को जोड़ से डांट कर भगा दिया. एएसपी निधि रानी ने बताया है कि पहले तो पूजा से बात करने में भी परिजनों ने आनाकानी किया. पर बाद में मात्र 15 मिनट ही पूछताछ करने को कहा गया. इस दौरान पूजा ने कुछ भी बात बताने से इनकार किया. एक ही बात वह बार-बार बता रही है कि उसे कुछ पता नहीं.
परिजन ने की सीबीआइ जांच की मांग
इधर, राघवेंद्र और पंकज को नैंसी हत्याकांड में आरोपित बताये जाने के पुलिस के दावे को नैंसी के पिता व परिजनों ने खारिज कर दिया है. नैंसी के पिता रविंद्र झा ने कहा है कि पुलिस इस हत्याकांड को दबाना चाहती है, जिस कारण उसके भाइयों को ही पकड़ लिया गया है. उन्होंने कहा है कि अपनी भतीजी का हत्या किस कारण से करेगा. जिस दिन से अंधरामठ थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है उसी दिन से पुलिस परिवार से नाराज चल रही है. छोटी-छोटी बातों को बेवजह कड़ी से जोड़ा जा रहा है. कहा है कि राघवेंद्र और पंकज पूरी तरह से निर्दोष है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन