बिजली आपूर्ति को ले किया हंगामा गुस्सा. अनियमित ढंग से आपूर्ति पर बिफरे

Updated at :08 Jun 2017 2:04 AM
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति को ले किया हंगामा गुस्सा. अनियमित ढंग से आपूर्ति पर बिफरे

अंधराठाढ़ी : बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर गौड़ अंधरा गांव के उपभोक्ताओं ने बुधवार को रुद्रपुर फीडर पर हो हंगामा किया. लोगों का आरोप है कि बिजली की आंख मिचौली, भीषण गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति की जाती है. फीडर में तैनात कर्मियों द्वारा अक्सर शट डाउन क्रर दिया जाता है. आक्रोशित लोगों […]

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी : बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर गौड़ अंधरा गांव के उपभोक्ताओं ने बुधवार को रुद्रपुर फीडर पर हो हंगामा किया. लोगों का आरोप है कि बिजली की आंख मिचौली, भीषण गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति की जाती है. फीडर में तैनात कर्मियों द्वारा अक्सर शट डाउन क्रर दिया जाता है.

आक्रोशित लोगों को देख फीडर कर्मी ने फीडर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ कर वहां से भाग गए.

रुद्रपुर थाना पुलिस ने भी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया. गौरतलब है कि प्रखंड में दो फीडरों अंधराठाढ़ी और रुद्रपुर फीडर से बिजली की आपूर्ति होती है. अंधराठाढ़ी फीडर में करीब बीस बाइस घंटे बिजली की आपूर्ति होती है, जवकि रुद्रपुर फीडर से मुश्किल से 8 घंटे ही बिजली मिल पाती है.
बिजली की ये असमानता से लोगों में काफी आक्रोश है. लोगो ने कहा बिजली व्यवस्था में कोई भी समस्या होने पर भी विभाग के लोग ठीक करने तक नही आते. प्राइवेट मिस्त्री से दुगुना तिगुना पैसा देकर काम कराना पड़ता है. लोगों ने कहा कि महीनों से उन्हें बिजली बिल भी नहीं दिया जा रहा है. प्रदर्शन करने वालों में श्रीनारायण चौधरी, मुकेश नारायण चौधरी, कालेश्वर चौधरी, रामराघव यादव, विनोद यादव, ब्रजेश झा, प्रकाश चौधरी, रोबिन, छोटू पासवान, इंद्रदेव पासवान, राकेश यादव, शिबू यादव, नागेंद्र यादव, आशाराम यादव, दयानंद यादव, प्रमोद यादव, विजय साहू, रोहित और विजय चौधरी समेत दर्ज़नो युवा शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन