अपहरण मामले में सात साल की कैद

Updated at :07 Jun 2017 4:54 AM
विज्ञापन
अपहरण मामले में सात साल की कैद

मधुबनी : नाबालिग के अपहरण के मामले में मंगलवार को त्वरित न्यायालय द्वितीय में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद त्वरित न्यायालय द्वितीय के न्यायाधीश यमुना प्रसाद सिंह ने खजौली थाना क्षेत्र के एकडारा निवासी आरोपी प्रमोद पासवान को दफा 366 भादवि में सात वर्ष सश्रम कारावास एवं […]

विज्ञापन

मधुबनी : नाबालिग के अपहरण के मामले में मंगलवार को त्वरित न्यायालय द्वितीय में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद त्वरित न्यायालय द्वितीय के न्यायाधीश यमुना प्रसाद सिंह ने खजौली थाना क्षेत्र के एकडारा निवासी आरोपी प्रमोद पासवान को दफा 366 भादवि में सात वर्ष सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये कि जुर्माने की सजा सुनायी है. साथ ही दफा 363 भादवि में भी पांच वर्ष सश्रम कारावास व दो हजार रुपये जुर्माना लगाया है.

जुर्माने की राशि नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. सभी सजाएं साथ- साथ चलेगी. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक मो. जहांगीर ने बहस करते हुए न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा की मांग की थी. वहीं बचाव पक्ष से वरीय अधिवक्ता कमल नारायण यादव ने बहस किया.

क्या था मामला
अभियोजन के अनुसार उक्त आरोपी पर सूचक खजौली थाना क्षेत्र के रामचंद्र यादव की नाबालिग पुत्री को शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया था. इस बाबत सूचक द्वारा खजौली थाना कांड संख्या 75/15 दर्ज कराया था.
खजौली थाना क्षेत्र का मामला, त्वरित न्यायालय द्वितीय ने सुनाया फैसला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन